बायोडेटा भेजा और फिर अनजान नंबरों से कॉल?
Vivaah पर एक-दूसरे का नंबर तभी दिखता है जब इंटरेस्ट पर दोनों तरफ़ से हाँ हो।
Vivaah कैसे काम करता है
-
प्रोफ़ाइल बनाइए
अपने लिए, या बेटे-बेटी, भाई-बहन के लिए। हर प्रोफ़ाइल पर लिखा होता है कि उसे कौन चला रहा है।
-
अपनी ज़रूरी शर्तें चुनिए
उम्र, पढ़ाई, समाज, राज्य और भी बहुत कुछ। जो इन्हें पूरा नहीं करता, वो आपको इंटरेस्ट नहीं भेज सकता।
-
जो इंटरेस्ट पसंद आए, उस पर हाँ कहिए
हर इंटरेस्ट के साथ दिखता है कि किसने भेजा और क्या लिखा। कोई भी हफ़्ते में 20 से ज़्यादा इंटरेस्ट नहीं भेज सकता।
-
दोनों तरफ़ से हाँ, फिर बात
ऐप में चैट कीजिए, कॉल या WhatsApp कीजिए। नंबर अब जाकर दिखता है।
देखिए कहाँ मैच है, कहाँ फ़र्क़
हर प्रोफ़ाइल पर दिखता है कि आप उनकी कौन-सी पसंद पूरी करते हैं, वो आपकी कौन-सी, और फ़र्क़ कहाँ है।
-
वेरिफ़ाइड बैज
मेंबर ने ऐप में सेल्फ़ी ली और उसे उनकी फ़ोटो से मिलाकर चेक किया गया।
-
बायोडेटा से शुरुआत
marriagebiodata.app पर बायोडेटा बनाया है? Vivaah उसकी डिटेल्स और फ़ोटो ले आने का ऑप्शन देता है।
-
English, हिंदी और मराठी
ऐप की सेटिंग्स में भाषा कभी भी बदलिए।
परिवार अक्सर पूछते हैं
क्या Vivaah फ्री है?
हाँ। प्रोफ़ाइल बनाना, इंटरेस्ट भेजना और चैट करना, सब फ्री है।
मेरा फ़ोन नंबर कौन देख सकता है?
सिर्फ़ वही, जिनसे आपका कनेक्शन है, यानी इंटरेस्ट पर दोनों तरफ़ से हाँ हुई। कनेक्शन खत्म करने पर ऐप में उन्हें आपका नंबर नहीं दिखता।
मुझे इंटरेस्ट कौन भेज सकता है?
सिर्फ़ वो, जो आपकी ज़रूरी शर्तें पूरी करते हैं। और कोई भी हफ़्ते में 20 से ज़्यादा इंटरेस्ट नहीं भेज सकता।
क्या मम्मी-पापा प्रोफ़ाइल बना सकते हैं?
हाँ। मम्मी-पापा, भाई या बहन प्रोफ़ाइल बना भी सकते हैं और चला भी सकते हैं। हर प्रोफ़ाइल पर लिखा होता है कि उसे कौन चला रहा है।
marriagebiodata.app पर बनाया बायोडेटा काम आएगा?
हाँ। marriagebiodata.app के लिंक से Vivaah डाउनलोड कीजिए, या उसी नंबर से साइन इन कीजिए जिससे पेमेंट किया था। ऐप नाम, जन्म की डिटेल्स, हाइट और फ़ोटो ले आने का ऑप्शन देता है।
क्या फ़ोटो प्राइवेट रख सकते हैं?
हाँ। फ़ोटो प्राइवेट कीजिए, तो दोनों तरफ़ से हाँ होने तक वो दूसरों को ब्लर दिखेगी।
साइन इन कैसे करें?
अपने मोबाइल नंबर से। कोड WhatsApp पर आता है।
iPhone ऐप है?
जल्द ही App Store पर आ रहा है। Android पर अभी Google Play से डाउनलोड कीजिए।
अकाउंट डिलीट कैसे करें?
ऐप की सेटिंग्स में, या हमारे अकाउंट डिलीट पेज के फ़ॉर्म से।
मदद
+91 63646 50078 पर WhatsApp मैसेज भेजिए।
WhatsApp पर मैसेज भेजें