मुख्य सामग्री पर जाएँ
Vivaah home

Vivaah पर प्रोफ़ाइल बनाने की तैयारी

हिंदी

Vivaah शादी के रिश्ते ढूँढने का मुफ़्त ऐप है, marriagebiodata.app बनाने वालों की ओर से। यह Android और iPhone पर चलता है, हिंदी, अंग्रेज़ी और मराठी में। जानकारी हाथ में हो, तो प्रोफ़ाइल कुछ ही मिनट में बन जाती है।

पहले यह जानकारी जुटा लीजिए

प्रोफ़ाइल किसके लिए है। प्रोफ़ाइल अपने लिए, बेटे-बेटी के लिए या भाई-बहन के लिए बनाई जा सकती है। हर प्रोफ़ाइल पर दिखता है कि उसे कौन संभाल रहा है।

बुनियादी जानकारी। नाम, जन्म तिथि, कद और वैवाहिक स्थिति। अगर आपके घर में कुंडली मिलाई जाती है, तो जन्म का समय और जन्म स्थान भी। Vivaah कुंडली नहीं बनाता; दोनों ओर से रुचि स्वीकार होने के बाद परिवार कुंडली आपस में भेजते हैं, और अपने पंडित जी से मिलवाते हैं।

पढ़ाई और काम। उच्चतम योग्यता, पेशे का प्रकार, पेशा और वार्षिक आय। आमदनी आप दूसरों से छिपा सकते हैं, फिर भी मिलान में वह गिनी जाती है।

परिवार। पिता और माता का पेशा, भाई-बहन, परिवार का प्रकार और पारिवारिक मूल्य। चाहें तो परिवार का छोटा-सा परिचय भी।

फ़ोटो। कुछ साफ़ और हाल की फ़ोटो। किसी भी फ़ोटो को निजी रखा जा सकता है: दोनों ओर से रुचि स्वीकार होने तक वह दूसरी प्रोफ़ाइल को धुँधली दिखती है।

जीवनसाथी की पसंद। साइन अप से पहले इस पर घर में बात कर लीजिए। Vivaah उम्र, कद, वैवाहिक स्थिति, धर्म, समुदाय, मातृभाषा, राज्य, पढ़ाई, काम, आमदनी और खान-पान जैसी पसंद पूछता है। इनमें से किसी को भी ज़रूरी शर्त बनाया जा सकता है। आपकी ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले ही आपको देख सकते हैं और रुचि भेज सकते हैं, और आपको भी वही दिखते हैं। पूरा तरीका यहाँ पढ़िए: ज़रूरी शर्तें क्या हैं और वे आपके रिश्ते कैसे छाँटती हैं।

प्रोफ़ाइल बनाइए

  1. Google Play या App Store से Vivaah डाउनलोड कीजिए।
  2. अपने मोबाइल नंबर और उस पर आए एक बार के कोड (OTP) से लॉग इन कीजिए।
  3. प्रोफ़ाइल एक-एक कदम भरिए। किसी भी कदम पर रुककर बाद में उसी नंबर से वहीं से आगे भर सकते हैं।
  4. जीवनसाथी की पसंद भरिए और ज़रूरी शर्तें चुनिए।
  5. प्रोफ़ाइल प्रकाशित कीजिए।

marriagebiodata.app पर बायोडाटा बनवाया है?

पिछले एक साल में जिस मोबाइल नंबर से आपने marriagebiodata.app पर बायोडाटा का भुगतान किया था, उसी नंबर से Vivaah पर लॉग इन कीजिए। ऐप वह बायोडाटा ढूँढकर इम्पोर्ट करने का विकल्प देता है: नाम, लिंग, जन्म तिथि, जन्म का समय और कद प्रोफ़ाइल में भर जाते हैं। आगे बढ़ने से पहले इन्हें जाँच लीजिए। पढ़ाई, परिवार, फ़ोटो और पसंद ऐप में भरनी होती है।

ऐसे बायोडाटा वाला नंबर अपने-आप इनवाइट हो जाता है, कोड की ज़रूरत नहीं।

अच्छा बायोडाटा कैसे लिखें: शादी के लिए बायोडाटा कैसे बनाएँ।

इनवाइट कोड और सूची

आख़िरी कदम पर ऐप इनवाइट कोड पूछता है। आगे क्या होगा, यह इस पर निर्भर है कि कोड है या नहीं।

इनवाइट मिला है। हाल के बायोडाटा वाले नंबर से लॉग इन करने पर (ऊपर देखिए) या इनवाइट कोड डालने पर आप इनवाइट हैं। इनवाइट कोड छह अक्षरों और अंकों का होता है, किसी सदस्य के परिवार से या Vivaah से मिलता है। प्रोफ़ाइल सहेज ली जाती है, और सभी इनवाइट प्रोफ़ाइल एक साथ दिखने लगती हैं; कब, यह ऐप में दिखता है।

सूची में। कोड न हो, तब भी पूरी प्रोफ़ाइल बनाकर सहेज सकते हैं। आप सूची में रहते हैं। Vivaah सूची से परिवारों को छोटे-छोटे समूहों में जोड़ता है और आपकी बारी आने पर आपके नंबर पर संदेश भेजता है। जिस दिन आप जुड़ते हैं, उसी दिन प्रोफ़ाइल दिखने लगती है।

सदस्यों के कोड। हर सदस्य का कोड एक महीने में तीन नए परिवारों को जोड़ सकता है। किसी कोड की उस महीने की गिनती पूरी हो गई हो, तो ऐप बताता है कि वह फिर कब चलेगा, और प्रोफ़ाइल सहेजी रहती है।

जुड़ने के बाद के नियम

कोई सवाल हो, तो WhatsApp पर +91 63646 50078 पर या support@vivaah.app पर लिखिए।

और लेख